A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्मरणोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक लारिया

IMG 20251107 WA0053सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* भारती को समर्पित देशभक्ति और आधुनिकता के भाव से भरा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन सागर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में “स्मरणोत्सव कार्यक्रम” में केबीनेट मंत्री.गोविंद सिंह राजपूत के साथ नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने सहभागिता की। कार्यक्रम अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन को उपस्थितों ने लाइव सुना। उपस्थितजनों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर देशभक्ति का अद्भुत वातावरण निर्मित किया। इस अवसर पर स्वदेशी अपनाने की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें सभी ने संकल्प लिया कि हम देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी,सागर कलेक्टर संदीप जीआर, पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल,जिला पंचायत सीईओ विवेक के.वी.सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!