A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रदर्शनकारियों और पुलिस में जबरदस्त भिड़ंत, पथराव में कई जवान घायल, लाठीचार्ज के दौरान मची अफरा-तफरी।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस में जबरदस्त भिड़ंत, पथराव में कई जवान घायल, लाठीचार्ज के दौरान मची अफरा-तफरी।

पाली जिले के बालराई क्षेत्र में शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग चारों ओर भागने लगे।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय पशुपालक संघ और डीएनटी (घुमंतू, अर्ध घुमंतू एवं विमुक्त) संघर्ष समिति के सदस्य अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कई दिनों से महापड़ाव पर बैठे थे। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों का एक समूह अचानक ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे (NH-162) पर पहुंच गया और सड़क को जाम कर दिया। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।पुलिस ने हाईवे कराया खाली
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटाने का प्रयास करने लगी। इसी बीच कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेला और हाईवे खाली कराया।बातचीत से समाधान का आश्वासन
घटना के बाद पशुपालक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह देवासी के नेतृत्व में आंदोलनकारियों और प्रशासन के बीच वार्ता शुरू की गई। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की और उनसे बातचीत के जरिए समाधान निकालने का आश्वासन दिया।IMG 20251107 224434

Back to top button
error: Content is protected !!