A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशचित्रकूटदेश

बाल दिवस पर बच्चियों ने उठाई शिक्षा और सुरक्षा की आवाज

बाल दिवस पर बच्चियों ने उठाई शिक्षा और सुरक्षा की आवाज

IMG 20251114 WA0436
IMG 20251114 WA0618चित्रकूट 14 नवंबर 2025

बाल दिवस पर बच्चियों ने उठाई शिक्षा और सुरक्षा की आवाज

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा मिलान के सहयोग से बाल दिवस के अवसर पर ‘सशक्त नारी, सशक्त समाज’ अभियान के तहत पीएम श्री विद्यालय, कछार पुरवा, कर्वी में एक विशेष जन-जागरूकता रैली एवं कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्राओं की रैली, निबंध लेखन प्रतियोगिता, और संवाद सत्र आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय के लगभग 300 लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समान अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्रधानाध्यापिका ऊषा रानी त्रिपाठी पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय ने कहा कि विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा बाल अधिकारों और किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है। संस्थान द्वारा शिक्षा के साथ जागरूकता को जोड़ने का जो मॉडल अपनाया गया है, वह समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक प्रेरक पहल है। जब विद्यालय और समुदाय मिलकर काम करते हैं, तभी वास्तविक सशक्तिकरण संभव होता है।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रभाकर सिंह ने अपने प्रेरक वक्तव्य में कहा किशोरी सशक्तिकरण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की नींव है। जब एक लड़की शिक्षित, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनती हैं, तो पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है। विकास पथ सेवा संस्थान और मिलान बी द चेंज पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में वंचित समुदायों की किशोरियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इन प्रयासों से अब तक 1,00,000 से अधिक लड़कियाँ अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ी हैं। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक किशोरी अपने अधिकारों को जाने, अपनी बात कहने का साहस रखे, और अपने जीवन के निर्णय स्वयं ले सके।
विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा स्कूली छात्रों के सहयोग से कछार पुरवा की गलियों में रैली निकाली जिसमें किशोरियों ने खूब नारे लगाए। रैली में शिक्षिका रचना यादव, विद्यासागर सिंह, शिक्षिका सुशीला पांडेय, सरला देवी, सोनू गौतम, गरिमा सिंह, रंजना चंदेल ममता देवी, प्रियंका द्विवेदी, सियाराम, दीपा देवी, गीतांजलि देवी आदि शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।
विकास पथ सेवा संस्थान अन्य प्रदेश की लगभग चालीस से अधिक जुड़ी स्वयं सेवी संस्थाएं मिलान बी द चेंज के सहयोग से संचालित यह पहल छह माह लंबे राज्यव्यापी अभियान को चला रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे प्रदेश में 20,500 से अधिक किशोरियों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, संरक्षण एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाने का लक्ष्य है। यह अभियान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (मार्च 2026) तक विविध जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से जारी रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!