A2Z सभी खबर सभी जिले की

पंचायत सहायक और ग्राम पंचायत अधिकारी सचिव का स्वयं की आय के स्रोत पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आलमपुर जाफराबाद में प्रारंभ -विभिन्न विधियों का किया उपयोग

बरेली। उपनिदेशक पंचायत महोदय के दिशा निर्देशन में जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक एवं सचिव का दो दिवसीय अनावासीय आय के सृजन ओएसआर पर प्रथम बैच आलमपुर जाफराबाद के विकासखंड सभागार में एडीओ पंचायत मनीष अग्रवाल एवं राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया।

पंचायत सहायक और ग्राम पंचायत अधिकारी सचिव का स्वयं की आय के स्रोत पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आलमपुर जाफराबाद में प्रारंभ
-विभिन्न विधियों का किया उपयोगIMG 20251119 WA0013 IMG 20251119 WA0016 IMG 20251119 WA0015 1 IMG 20251119 WA0014
बरेली। उपनिदेशक पंचायत महोदय के दिशा निर्देशन में जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक एवं सचिव का दो दिवसीय अनावासीय आय के सृजन ओएसआर पर प्रथम बैच आलमपुर जाफराबाद के विकासखंड सभागार में एडीओ पंचायत मनीष अग्रवाल एवं राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया। जिसमें विकासखंड के समस्त पंचायत सहायक एवं सचिव ने हिस्सा लिया। पंजीकरण के उपरांत किट का वितरण करते हुए एडीओ पंचायत मनीष अग्रवाल एवं राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और उद्देश्य पर चर्चा की। प्रशिक्षण देते हुए राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने ग्राम पंचायत की अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए व्यवहार विज्ञान के सिद्धांत पर चर्चा की और ओएसआर बढ़ाने हेतु संभावित स्रोत, गांव के विकास के लिए गांव की अपनी आय के महत्व को चार समूह बनाकर चर्चा करते हुए खेल, समूह कार्य, केस स्टडी, रामपुर मिलक की ग्राम पंचायत धमौरा की सफल कहानी आदि के माध्यम से समझाया। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर, वीरेश गौड़, डिंपल गौड़, मास्टर ट्रेनर दीक्षा द्वारा पंचायती राज एक्ट में प्रावधान, पंचायत प्रोत्साहन प्रतिपूर्ति योजना, मातृभूमि योजना, गांव के विकास के लिए ओएसआर, तालाब का पट्टा आदि से आय, पानी सप्लाई और डोर टू डोर कचरा संग्रहण, कचरे से आय, गुणवत्तापूर्ण सेवा और यूजर चार्ज का अंतर संबंध पर चर्चा की। इस दौरान पंचायत सचिव धर्मपाल मौर्य, अजय कश्यप, सुनील यादव, अशोक मौर्य, शशांक राय, पंचायत सहायक काजल सिंह, रत्ना पाठक, रिंकी कुमारी भादडे, कोमल चौहान, आवेश कुमार कश्यप आदि पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह, लव कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। उपनिदेशक पंचायत श्री महेंद्र सिंह ने बताया कि आज बुधवार को आलमपुर विकासखंड सभागार में पंचायत सहायक एवं लेखाकार कम डाटा एंट्री ऑपरेटर और ग्राम पंचायत सचिव ने प्रशिक्षण लिया जिसका समापन गुरुवार को होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!