मीरा – भायंदर में सर्राफा व्यापारी की हत्या। कुछ समय से चल रहा था परिवारिक झगड़ा।
मुंबई से सटे ठाणे जिले में आने वाले शहर के मीरा-भायंदर इलाके में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सर्राफा व्यापारी की हत्या कर दी गई। इस संबंध में नवघर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान सुशांतो अबोनी पॉल (52) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सर्राफा व्यापारी का शव उसके घर पर मिला है।
मीनाक्षी विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई मीरा – भायंदर में सर्राफा व्यापारी की हत्या। कुछ समय से चल रहा था परिवारिक झगड़ा।
महाराष्ट्र/मुंबई: मुंबई से सटे ठाणे जिले में आने वाले शहर के मीरा-भायंदर इलाके में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सर्राफा व्यापारी की हत्या कर दी गई। इस संबंध में नवघर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान सुशांतो अबोनी पॉल (52) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सर्राफा व्यापारी का शव उसके घर पर मिला है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, भायंदर ईस्ट के नवघर रोड स्थित सोनल पार्क इलाके में उनकी सोने का काम करने वाली वर्कशॉप है। पॉल पिछले कुछ दिनों से वर्कशॉप में रह रहे थे। क्योंकि उनका कुछ समय से पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। इस बीच बुधवार सुबह जब उन्होंने फैक्ट्री नहीं खोली तो काम करने वालों या जान-पहचान वालों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, जिससे शक हुआ।
पुलिस ने बताया- हुई है हत्या
इसके चलते जब फैक्ट्री का शीशा तोड़कर अंदर गए तो पॉल मृत पाए गए। देखा गया कि उनके सिर पर चोट के निशान थे। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस संदीप डोईफोडे ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि हत्या हुई है और इस बारे में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।
मीरा रोड में पहले भी हुआ मर्डर
इससे पहले सितंबर 2025 में 75 वर्षीय विट्ठल बाबूराव तांबे मीरा रोड से लापता हो गए थे। उनकी बाद में हत्या की पुष्टि हुई और सैलून मालिक ने हत्या की बात कबूल कर ली। वहीं सितंबर 2022 भायंदर के रहने वाले एक अन्य सोने के कारोबारी कीर्तिकुमार अजय राज कोठारी (55) की हत्या रत्नागिरी में की गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
हरियाणा से पूर्व राज्यसभा सांसद, एक्सेल ग्रुप के चेयरमैन नंदकिशोर गोयनका का निधन हो गया है
14/07/2026
दिग्घी तालाव के सौन्दर्यकरण कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया, विधान परिषद कुमुद वर्मा, उप नगर आयुक्त नगर निगम गया सहित अन्य पदाधिकारियों ने कल संध्या में दिग्घी तालाव के संपूर्ण क्षेत्र का घुम घूम कर निरीक्षण किया l
14/07/2026
बालको रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवतियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत , बाइक चला रहा युवक गंभीर……
14/07/2026
मानसून के इंतजार में कोरबा: लक्ष्य के मुकाबले धान की बोआई और रोपाई की रफ्तार धीमी, कृषि विभाग की फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह…..
14/07/2026
धमतरी /बेलरगांव-साँकरा -घटुला से जैतपुरी मार्ग पर मरम्मत के नाम पर लीपापोती, गड्ढे जस के तस!!
14/07/2026
बीसीसीएल के ब्लॉक- 2 और बरोरा एरिया-1 में प्रदूषण की जांच उपायुक्त की संयुक्त टीम ने उत्खनन स्थल, साइडिंग और वायु गुणवत्ता केंद्र का निरीक्षण किया
14/07/2026
एक्सपायरी से पहले रसराज कंपनी की ब्रेड पर फफूंद; कस्टमर का वीडियो वायरल, फूड एडमिनिस्ट्रेशन से जांच की मांग
14/07/2026
मंडला जिले में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण शुरू
14/07/2026
नशामुक्त जिले बनाने के लिए जन भागीदारी सबसे बड़ी ताकत कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे
14/07/2026
गंगा घाट का गंगा पुल खतरे में
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!