A2Z सभी खबर सभी जिले की

दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

सिद्धार्थनगर में दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को उस्का बाजार पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल यादव पुत्र भगवानदास निवासी छितरापार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना उस्का बाजार में मुकदमा दर्ज था।

IMG 20251125 062303

अनिल यादव पर अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गंभीर मानसिक उत्पीड़न का आरोप है। पुलिस

उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उस्का बाजार रेलवे स्टेशन क्षेत्र में दबिश दी और उसे संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद प्रारंभिक पूछताछ के पश्चात उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!