A2Z सभी खबर सभी जिले की

चैनपुर में मंत्री मोहम्मद जमा ख़ान का भव्य स्वागत दुसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी

28/11/2025

IMG 20251127 170855565

चैनपुर विधानसभा में मंत्री मोहम्मद जमा ख़ान का भव्य स्वागत, दूसरी बार मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

 

चैनपुर, कैमूर।

चैनपुर विधानसभा क्षेत्र आज राजनीतिक उत्साह, जनसैलाब और स्वागत समारोहों का केंद्र बना रहा। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक तथा बिहार सरकार में लगातार दूसरी बार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बने मोहम्मद जमा ख़ान अपने गृह क्षेत्र पहुंचे तो कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आमजनों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया।

 

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में मोहम्मद जमा ख़ान ने रिकॉर्ड मतों से लगातार दूसरी जीत हासिल की थी। दूसरी बार सरकार में शामिल होकर पुनः अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का दायित्व मिलने के बाद यह उनका पहला औपचारिक दौरा था। मंत्री के चैनपुर पहुंचते ही एनडीए समर्थित जेडीयू तथा सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने फूल मालाओं, नारों और पारंपरिक स्वागत के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

 

हाटा में हुआ विशेष सम्मान | संजय सिंह ने दिया मोमेंटो

 

प्रणाम यात्रा के क्रम में मंत्री मोहम्मद जमा ख़ान जब नगर पंचायत हाटा पहुँचे, तो बालाजी मार्ट के प्रोप्राइटर संजय सिंह ने उन्हें मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट कर उनका विशेष रूप से सम्मान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री को दोबारा विभाग मिलने पर बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएँ साझा कीं।

 

प्रणाम यात्रा में उमड़ा जनसागर

 

इसके बाद मंत्री ने अपनी “प्रणाम यात्रा” को आगे बढ़ाते हुए कई पंचायतों, कस्बों और मुख्य बाजार क्षेत्रों का भ्रमण किया। सड़क किनारे खड़े जनसमूह ने हाथ हिलाकर, फूल बरसाकर और नारों से मंत्री का स्वागत किया। यात्रा में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए मंत्री मोहम्मद जमा ख़ान ने कहा—

“यह जीत मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि चैनपुर की जनता की जीत है। आप सभी ने जिस भरोसे के साथ मुझे लगातार दूसरी बार आशीर्वाद दिया है, मैं उसे कभी टूटने नहीं दूंगा। आने वाले पाँच वर्ष चैनपुर के विकास के लिए समर्पित रहेंगे।”

 

विकास के बड़े वादे

 

उन्होंने यह भी कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माध्यम से—

 

शिक्षा,

 

कौशल विकास,

 

छात्रवृत्ति,

 

युवाओं के प्रशिक्षण,

 

और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं

 

को और अधिक मज़बूती के साथ लागू किया जाएगा।

इसके साथ ही अपने विधानसभा में सड़क, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, शिक्षा और कृषि से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात भी दोहराई।

 

चैनपुर में उत्सव जैसा माहौल

 

सुबह से ही चैनपुर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कई स्थानों पर स्वागत द्वार लगाए गए थे। कार्यकर्ता पार्टी झंडों के साथ सज-धजकर जगह-जगह खड़े थे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं और युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। मंत्री के काफिले में बड़ी संख्या में वाहन, बाइक और पैदल चलने वाले समर्थक शामिल रहे।

( कैमूर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!