A2Z सभी खबर सभी जिले की

सांसद जगदंबिका पाल ने सुनी 128वीं ‘मन की बात

सिद्धार्थनगर में बोले- मोदी ने देश के हर वर्ग को दिया सम्मान, सबकी पीड़ा समझते

बांसी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 385 नासिरगंज में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 128वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में सांसद जगदंबिका पाल ने कार्यक्रम सुना और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की।

IMG 20251201 115514

अपने संबोधन में सांसद जगदंबिका पाल ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के हर वर्ग केव्यक्ति से सीधा संवाद स्थापित किया है।

सांसद पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर व्यक्ति की पीड़ा को समझते हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए बताया कि पहले किसानों को खाद-बीज के लिए कर्ज लेना पड़ता था। प्रधानमंत्री ने इस समस्या को समझते हुए किसान सम्मान निधि के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की।

IMG 20251201 115559

इसके अतिरिक्त, करोड़ों गरीब परिवारों को निशुल्क अनाज उपलब्ध कराकर उनके जीवन को आसान बनाया गया है। पाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण तक, हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

पाल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं का मंच बताया। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने खिलाड़ियों, युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों सहित सभी वर्गों की समस्याओं को समझकर उनके लिए योजनाएं बनाई हैं।

सांसद पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर व्यक्ति की पीड़ा को समझते हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए बताया कि पहले किसानों को खाद-बीज के लिए कर्ज लेना पड़ता था। प्रधानमंत्री ने इस समस्या को समझते हुए किसान सम्मान निधि के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की।

इसके अतिरिक्त, करोड़ों गरीब परिवारों को निशुल्क अनाज उपलब्ध कराकर उनके जीवन को आसान बनाया गया है। पाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण तक, हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी का सं भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने है, और देश उसी दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र पांडे, पाल, मनोज चौबे सहित कई स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना और प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेते हुए विकास के संकल्प को दोहराया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!