A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

स्कूल से गई दो नाबालिग लडकियो की आपरेशन मुस्कान के तहत हुई दस्तयाबी

जसो पुलिस की बड़ी कामयाबी

सतना/ जसो : पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पलिस अधीक्षक (देहात) प्रेमलाल कुर्वे, एसडीओपी नागौद रघु केशरी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जसो निरीक्षक बृजभान सिंह व्दारा आपरेशन मुस्कान के तहत टीम गठित कर जसो स्कूल से गई दो नाबालिग लडकियो को पटना (बिहार) एवं हैदराबाद (तेलांगना) से तलास कर दस्तयाबी उपरान्त परिजनो को सुपुर्द किया गया ।
घटना 01- दिनांक 20/11/2025 को सूचनाकर्ता निवासी जसो ने रिपोर्ट लेख कराई थी कि इनकी लडकी परिवर्तित नाम (रजनी) दिनांक 20/11/2025 को सुबह करीबन 09.30 बजे घर से स्कूल जाने को कह कर निकली थी जब शाम को लडकी परिवर्तित नाम(रजनी) घर वापस नही आई तो लडकी परिवर्तित नाम(रजनी) उम्र 15 वर्ष की पता तलाश आसपडोस एवं नात रिश्तेदारी में परिजनो व्दारा किया गया था जो कोई पता नहीं चलने पर सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर थाना जसो मे अपराध क्रमांक 220/25 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया था । दौरान विवेचना लडकी परिवर्तित नाम (रजनी) को हैदराबाद (तेलांगना) से दिनांक 30.11.2025 को तलास कर दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया ।
घटना 02- दिनांक 20/11/2025 को सूचनाकर्ता निवासी जसो ने रिपोर्ट लेख कराई थी कि इनकी लडकी परिवर्तित नाम (काजल) दिनांक 20/11/2025 को सुबह करीबन 09.30 बजे घर से स्कूल जाने को कह कर निकली थी जब शाम को लडकी परिवर्तित नाम(काजल) घर वापस नही आई तो लडकी परिवर्तित नाम(काजल ) उम्र 14 वर्ष निवासी जसो की पता तलाश आसपडोस एवं नात रिश्तेदारी में परिजनो व्दारा किया गया था जो कोई पता नहीं चलने पर सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर थाना जसो मे अपराध क्रमांक 221/25 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया था । दौरान विवेचना लडकी परिवर्तित नाम (काजल) को पटना (बिहार) से दिनांक 29.11.2025 को तलास कर दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया ।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी जसो निरीक्षक बृजभान सिंह ,उपनिरी अजीत सिंह (सायबर सेल सतना), सउनि प्रहलाद कुशवाहा ,प्र.आर 534 आशीष तिवारी ,प्र .आर.360 विनोद मिश्रा ,आर 889 विजय यादव ,आर 986 भरत बागरी ,आर 934 रवीन्द्र रायकवार ,म.आर.721 आरती प्रजापति ,म.आर 679 नम्रता खरे,म.आर 1074 मयंका साकेत ,म.आर 318 रूपाली पवार की सराहनीय भूमिका रही है ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!