A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

कतरास के फोरलेन सड़क की जाम से हलकान हो रहे है लोग

धनबाद
कतरास :-फोरलेन सड़क के कतरास निचितपुर लिंक लाइन रेलवे फाटक के संकीर्ण होने के कारण रविवार को दो घंटे की जाम से लोग परेशान रहे.जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारे सड़क के दोनों छोर पर लग गई थी.सूचना पाकर कतरास पुलिस को घंटो मशक्कत कर वाहनों को धीरे-धीरे फाटक से बाहर निकाला. इसके बाद जाम समाप्त हुआ.बताया जाता है कि दोपहर 12 बजे लगा,जो दोपहर 2 बजे तक लग रहा. लगभग 2 घंटे तक रांची से धनबाद गुजरने वाली बसे एवं माल वाहक वाहन समेत फोर व्हीलर वाहनों की कतारे रेलवे फाटक के दोनों छोरों पर लग गई थी.पहले निकलने के चक्कर में कई वाहन चलाको के बीच तू तू मैं मैं होती रही.बता दे कुछ दिन पहले एनएचआई व रेलवे टीम ने यहां सर्वे कर ओवरब्रिज बनाने का निरीक्षण किया था. कुछ दिन पहले समाजसेविका डॉ मधुमाला ने राहुल चौक से रेलवे क्रॉसिंग तक लगने वाले जाम को लेकर मंत्री नितिन गडकरी व राज्य के सीएम तक को ट्वीट कर जानकारी दी थी.

Back to top button
error: Content is protected !!