उत्तर प्रदेशबस्ती

।। बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण।।

।। अनुपस्थिति के संबंध में कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। परशुरामपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में CHO को नोटिस।।

💫 बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण।

02 दिसंबर 25।

बस्ती उत्तर प्रदेश।। परशुरामपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर वेरता में एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) को बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने के आरोप में नोटिस जारी किया गया है। 28 नवंबर 2025 को संबंधित स्वास्थ्यकर्मी अपने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अनुपस्थित थीं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उनकी अनुपस्थिति के संबंध में कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया है।

इस मामले में सीएचओ प्रज्ञा सिंह को स्पष्टीकरण पत्र जारी किया गया है। नोटिस में उन्हें दो कार्य दिवस के भीतर उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो उच्च अधिकारियों को कठोर कार्रवाई की सिफारिश भेजी जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्वास्थ्यकर्मी की होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!