उत्तर प्रदेशबस्ती

।। कागजों पर काम दिखाकर सरकारी धन की बंदरबांट की जा रही है।।

।। रोजाना शाम होते ही फोटो अपलोड कर फर्जी उपस्थिति दर्ज की जा रही।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक में मनरेगा की 73 फर्जी हाजिरियों का बड़ा खुलासा।।

02 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।

बस्ती जनपद के विकासखंड सल्टौआ गोपालपुर के ग्राम पंचायत सल्टौआ में मनरेगा कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई है। गांव में चल रही चार परियोजनाओं पर कुल 73 फर्जी हाजिरियाँ चढ़ाए जाने का मामला उजागर हुआ है।

सूत्रों के अनुसार— मजदूरों की मोबाइल से मोबाइल फोटो खींचकर हाजिरी चढ़ाई जा रही है। रोजाना शाम होते ही फोटो अपलोड कर फर्जी उपस्थिति दर्ज की जा रही है। कई मजदूरों की एक ही फोटो अलग-अलग परियोजनाओं में लगाकर कागजों पर काम दिखाया जा रहा है। मौके पर वास्तविक मजदूर मिलना बेहद मुश्किल है। मनरेगा के नियमों के अनुसार वास्तविक उपस्थिति अनिवार्य है, लेकिन ग्राम पंचायत सल्टौआ में इन नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल— चार परियोजनाओं में 73 फर्जी हाजिरी कैसे चढ़ गई, जबकि निरीक्षण की जिम्मेदारी प्रधान–सचिव–रोजगार सेवक–तकनीकी सहायक (JE) की है?

सूत्रों की माने तो मिलीभगत से यह पूरा फर्जीवाड़ा चल रहा है और कागजों पर काम दिखाकर सरकारी धन की बंदरबांट की जा रही है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!