A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेश

अब नए आधार एप्प के माध्यम से नाम के साथ मोबाईल नंबर भी बदल सकेंगे

नए आधार एप्प से घर बैठे सबकुछ अपडेट कर सकते हैं

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र गुरूवार, 04 दिसंबर 2025-:
=======================
भारत सरकार ने नए आधार एप्प में सुविधाएं शुरू कर दी हैं। आधार कार्ड धारक अब घर पर बैठे ही अपने आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर बदल सकतें हैं। आधार एप्प में सुविधा शुरू कर दिया गया है। आधार कार्ड में पता नाम मोबाईल नंबर ईमेल आदि जल्द ही अपडेट कर पायेंगे। इस नई डिजिटल सर्विस की घोषणा आधार को रेगुलेट करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथारिटी ऑफ इंडिया ने की है। एप्प में इन बदलावों के लिए आधार कार्ड धारक को किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी, जानकारी अनुसार एप्प पर ओटीपी वेरिफिकेशन एवं फेस अथेंफिकेशन से ही सबकुछ बदला जा सकेगा। इस नए सुविधा से दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोग और सिनियर सिटीजन तथा माइग्रेट करने लोगों को बहुत सुविधा मिलेगी। जानकारी अनुसार इस नई आधार एप्प सर्विस से बहुत ही सरल तरीके से एप्प के माध्यम से आधार कार्ड में अपडेट करना संभव हो सकेगा। इसके लिए किसी प्रकार के कोई दस्तावेज या फिजिकल विजिट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, पूरी प्रक्रिया आसानी से कुछ ही समय में पूरी की जा सकेगी। बस इसके लिए अपने मोबाईल फोन में आधार एप्प डाउनलोड करना और सेटअप करना होगा। आधार कार्ड धारक को आधार एप्प डाउनलोड करना होगा। आधार नंबर डालकर लॉगिन करना होगा। आधार से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर ओटीपी आयेगा, इसे वेरिफिकेशन करना होगा। आधार एप्प का उपयोग करने के लिए छह अंकों का लॉगिन पिन नंबर बनाना होगा। आधार में मोबाईल नंबर होगा-: छह अंकों का लॉगिन पिन नंबर डालकर आधार एप्प में लॉगिन करें। आधार सर्विसेज में “माय आधार अपडेट” पर क्लिक करें। मोबाईल नंबर अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करें। मौजूदा मोबाईल नंबर डाले और ओटीपी को वेरिफाई करें। प
फेस अथेंटिफिकेशन होगा, मोबाईल कैमरे मे देखकर एक बार अपने आखों को बंद कर फिर खोलें। इसके बाद पेमेंट भुगतान करने का ऑप्शन आयेगे। जिसमें 75रू जमा करने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। नए आधार एप्प के फीचर-: ई आधार हमेशा आपके साथ रहेगा। आधार कॉपी की जरूरत नहीं होगी।आईडी शेयर करने के लिए फेस स्केन करना होगा। इससे पिन नंबर ओटीपी सुरक्षित रहेगा। बायोमेट्रिक अथेंटिफिकेशन से एप्प खुलेगा। इन्टरनेट नहीं होने पर भी आधार देख सकेंगे। इस नए आधार से लोगों को होशे वाले फायदे-:होटल, चेक-इन, मोबाईल सिम एक्टिवेशन, या बैंक की केवाइसी प्रक्रिया तेज होगी। फैमिली मैनेजमेंट भी आसान होगा।एक मोबाईल फोन पर सबका आधार डिटेल होगा। आधार कार्ड भारत देश की सबसे बड़ी अथारिटी सर्विस है। अभीतक इसे अपडेट करने के लिए आधार केंद्र जाना होता था, जहां पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और लंबे लाइनों में खड़े होकर यह कार्य करना पड़ता था। अब इस नए आधार एप्प से यह सब घर बैठे ही संभव हो सकेगा।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!