
हरिद्वार ब्यूरो
कुंभ क्षेत्र हरिद्वार यात्री बहुमूल्य क्षेत्र में छह घंटे ठप रही जलापूर्ति
-निवासीयों में पन्प रहा गुस्सा, आय दिन बंद किया जाता है पानी
हरिद्वार । पाईप लाइन मरम्मतिकरण कार्य से छह घंटे पाँच इलाको की जलापूर्ति ठप रही । शुक्रवार को मायापुर, श्रवणनाथ नगर, ललतराव पुल, निर्मला छावनी, शिवमूर्ति व आस पास वाले क्षेत्राें में सुबह दस बजे से शाम पाँच बजे तक मरम्मत का कार्य किया गया ।
इससे इन क्षेत्रो में आपूर्ति को बंद किया गया पानी नहीँ आने से र्गहणीयों को धर के काम में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा । पानी न आने से खाना बनाने में और घरेलू कार्यो में परेशानी रही । मरम्मत कार्य से रोजाना पानी समय से पहले बंद कर दिया जाता है जिससे दैनिक दिनचर्या में परेशानी रहती है ।







