A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

सड़क पर बनाया बगीचा, लोगो को करना पड़ रहा दिक्कत का सामना

हरिद्वार ब्यूरो

सड़क पर बनाया बगीचा, लोगो को करना पड़ रहा दिक्कत का सामना

 

– स्थानीय लोगो में भारी रोष, आंदोलन करने के दि चेतावनी

– मोहल्लों के अतिक्रमण पर नहीँ पड़ रही प्रशासन की नजर

 

हरिद्वार । बिरला फार्म हरीपुर सिया अनुज आश्रम के बाहर सड़क पर कुछ लोगों ने अपने घर के बाहर बग़ीचा बनाकर खुलेआम अतिक्रमण कर रहे है । जिससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक ओर सरकार लगातार शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई में जुटी है, वहीं दूसरी ओर मोहल्लों और गलियों में लोग सड़क तक घेरकर कब्ज़ा करने से बाज नहीं आ रहे। जिसके कारण कोई बड़ा वाहन गली में आ जाए तो सड़क जाम हो जाती है ।

लोगो का कहना है कि सड़क सार्वजनिक मार्ग है, लेकिन बाग़-बगीचा बनाकर रास्ता घेर देने से और सुबह शाम बगीचें में पानी ड़ालने सेेे सड़क पर पानी फैल जाता है और पैर फिसलकर गिरने का ड़र बढ़ता जा रहा है।

सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अतिक्रमणों पर तुरंत कार्रवाई हो, ताकि इलाके में यातायात और सुरक्षा की समस्या पैदा न हो।

निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मुद्दे पर उर्ग आंदोलन होगा ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!