
हरिद्वार ब्यूरो
नगर निगम द्वारा पार्किंग स्थलों में कूड़े के ढेर पाए जान 5000,5000 हजार रुपए के चालान की कार्रवाई की गई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद में निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है जगह-जगह निरंतर सफाई अभियान चलाकर हरिद्वार को सुंदर और स्वच्छ बनाने की कवायत तेजी से रंग ला रही है लेकिन हरिद्वार का हृदय कहा जाने वाला क्षेत्र पंथ दीप पार्किंग और दीनदयाल पार्किंग में स्वच्छ अभियान चलाई जाने के बाद भी पार्किंग स्थल पर कूड़े के ढेर पाए गए जिस पर सख्त अंदाज में नगर निगम की टीम ने पंतदीप पार्किंग की फर्म परिधि एसोसिएशन पर 5,000 रुपये का चलानी कार्रवाई की है। इसके साथ ही दीनदयाल पार्किंग पर भी 5,000 रुपये का चालान जारी किया गया और आगे से सब हिदायत दी गई और आगे से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए संकल्पित किया गया।
यह कार्रवाई नगर आयुक्त नंदन कुमार के आदेश पर की गई। अभियान आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, संदीप, अतुल सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही।
नगर आयुक्त नंदन कुमार ias ने सपष्ट निर्देश दिये गये हैं कि गंदगी करने वालो पर आगे भी चलानी कार्य वाही जारी रहेगी
नगर निगम ने साफ किया कि शहर में अव्यवस्था व नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।










