
दुनावा और आस–पास के क्षेत्रों में खाद का अवैध व्यापार खुलेआम जारी है। किसानों की मजबूरी अब दलालों और कुछ दुकानदारों के लिए कमाई का नया रास्ता बन चुकी है। जानकारी के मुताबिक बड़ी मात्रा में खाद महाराष्ट्र से ट्रकों में भरकर लाई जा रही है और बाद में स्थानीय नेटवर्क की मदद से इसे ब्लैक मार्केट में मनमाने दामों पर बेचा जा रहा हैl. दुकानदार + दलाल बने ‘खाद माफिया’
किसानों ने खुलासा किया कि सिर्फ कुछ निजी दुकानों पर ही नहीं, बल्कि दलाल भी गांव–गांव जाकर खाद बेच रहे हैंl.
ये दलाल दुकानदारों से मिलीभगत करके खाद को स्टॉक कर लेते हैं और फिर इसे दोगुने–तिगुने दामों पर बेचते हैं। इससे गरीब किसानों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है।











