

*आगरा ब्रेकिंग*
*आज दिनांक 13.12.2025 को दीवानी परिसर, आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया।*
*आयोजन का शुभारंभ एडिशनल सीपी आगरा रामबदन सिंह द्वारा मुख्य न्यायाधीश, आगरा के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।*
*इस अवसर पर न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से लंबित मामलों के त्वरित, सुलभ एवं न्यायसंगत निस्तारण की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है।*
*राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्याय को आमजन के और निकट लाते हुए समय धन एवं श्रम की बचत के साथ विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे न्याय प्रणाली में जनविश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।*





