A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीराजनीति और प्रशासनलाइफस्टाइलशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकासस्थानीय समाचार

साधारण पृष्ठभूमि से बड़ी सफलता तक: बीरबल गांव के ऋषि राज बने प्रेरणा स्रोत

सगमा प्रखंड के बीरबल गांव निवासी रमोद प्रसाद श्रीवास्तव के ज्येष्ठ पुत्र ऋषि राज श्रीवास्तव के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में चयनित होने की सूचना पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा सगमा प्रखंड के बीरबल गांव निवासी रमोद प्रसाद श्रीवास्तव के ज्येष्ठ पुत्र ऋषि राज श्रीवास्तव के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में चयनित होने की सूचना पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

IMG 20251214 WA0031इस अवसर पर सगमा प्रखंड क्षेत्र की जीप सदस्य अंजू यादव एवं जीप सदस्य प्रतिनिधि ताराचंद यादव रविवार को ऋषि राज के आवास पहुंचे। उन्होंने ऋषि राज को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।IMG 20251214 WA0032इस दौरान जीप सदस्य अंजू यादव ने कहा कि जिले के सबसे पिछड़े माने जाने वाले सगमा प्रखंड के बीरबल गांव से निकलकर ऋषि राज श्रीवास्तव का जेएसएससी (CGL) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा को क्वालीफाई करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऋषि राज ने न केवल अपने परिवार, बल्कि गांव और प्रखंड का नाम भी रोशन किया है। सबसे प्रेरणादायक बात यह है कि उनकी माता सबिता देवी एक आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत रहते हुए भी अपने पुत्र को बेहतर शिक्षा देकर इस मुकाम तक पहुंचाने में सफल रहीं। यह उपलब्धि आज गांव-चौक चौराहों पर चर्चा का विषय बनी हुई है।IMG 20251214 WA0031

जीप सदस्य ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से उठकर इतनी बड़ी सफलता प्राप्त करना किसी प्रेरणा से कम नहीं है। ऋषि राज ने सोशल मीडिया और अन्य ध्यान भटकाने वाले साधनों से दूरी बनाकर मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन को ही अपना लक्ष्य बनाया। उनकी इस सफलता में परिवार का विशेष योगदान रहा, जहां मां की प्रेरणा और पिता का विश्वास उनके सफर की मजबूत नींव बना। अंजू यादव ने कहा कि ऋषि राज श्रीवास्तव की सफलता पूरे सगमा प्रखंड के लिए गौरव की बात है और यह आने वाली पीढ़ियों के युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। उन्होंने ऋषि राज को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Back to top button
error: Content is protected !!