
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
नागपुर- शुक्रवार 19दिसंबर 2025-
=============> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अजनी -पुणे- अजनी वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। जानकारी के वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन अब बडनेरा और अकोला रेलवे-स्टेशन पर दस मिनट पहले पहुंचेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रेन के समय में यह बदलाव 26 दिसंबर 2025 से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ट्रेन क्रमांक 26101-पुणे-अजनी-पुणे वंदेभारत एक्सप्रेस की सार्वजनिक समय सारिणी में मामूली परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन अजनी से पुणे के बीच चलती है। ट्रेन क्रमांक 26101 पुणे-अजनी -पुणे वंदेभारत एक्सप्रेस नागपुर रेल मंडल के तहत आने वाले प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अपने निर्धारित समय से पहले संचालित होगी। संशोधित समय के अनुसार यह ट्रेन अब अकोला बडनेरा और वर्धा स्टेशनों पर अपने आगमन और प्रस्थान के समय से कुछ मिनट पहले पहुंचेगी। इससे यात्रियों के समय की बचत भी होगी। संशोधित समय सारिणी अनुसार यह ट्रेन अकोला और बडनेरा स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से करीब दस मिनट पहले और वर्धा स्टेशन पर अपने पूर्व निर्धारित समय से पहले पहुंचेगी और प्रस्थान करेगी।








