A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

अधिशासी अभियन्ता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि 37 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह गतिविधियों के अंतर्गत आज बाइक राइडर्स और ड्राइवर्स के लिए एक व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र एनएचएआईटी साउथर्न प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के बहादराबाद टोल प्लाजा पर आयोजित किया गया।

समृद्ध भारत देश का अपना हिंदी दैनिक अखबार

वंदे भारत लाइव न्यूज़

विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार

 

हरिद्वार 07 जनवरी 2026

 

     अधिशासी अभियन्ता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि 37 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह गतिविधियों के अंतर्गत आज बाइक राइडर्स और ड्राइवर्स के लिए एक व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र एनएचएआईटी साउथर्न प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के बहादराबाद टोल प्लाजा पर आयोजित किया गया।IMG 20260107 WA0011 IMG 20260107 WA0009

 

सत्र में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए ड्राइवर्स और राइडर्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया। इसमें निम्न प्रमुख विषय शामिल रहे:

 

*सुरक्षित गति और उचित फॉलोइंग दूरी बनाए रखना*

 

*लेन अनुशासन एवं सुरक्षित ओवरटेकिंग*

 

*डिफेंसिव ड्राइविंग तकनीक*

 

*हेलमेट का सही एवं अनिवार्य उपयोग*

 

*थकान, शराब सेवन और मोबाइल फोन के उपयोग से बचाव*

 

*यातायात नियमों का कड़ाई से पालन*

 

*सड़क संकेत बोर्ड और मार्किंग की जानकारी*

 

*दुर्घटना की स्थिति में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग*

 

साथ ही वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाए गए और सड़क सुरक्षा पंपलेट वितरित किए गए।

Back to top button
error: Content is protected !!