A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा आमस थाना का भौतिक निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 07.01.2026 को पुलिस उप- महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा आमस थाना का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेख कक्ष, मालखाना, हाजत, बैरक, शस्त्रागार एवं अन्य सुविधाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया गया।
थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाने की सुरक्षा, हाजत की स्वच्छता, पुलिस बल की अनुशासनिक व्यवस्था तथा जनता के प्रति संवेदनशील एवं त्वरित कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!