A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

हरिद्वार में आवारा कुत्तों का आतंक, कॉलोनीवासी दहशत में

समृद्ध भारत देश का अपना हिंदी दैनिक अखबार

वंदे भारत लाइव न्यूज़

फुरकान अंसारी जिला संवाददाता हरिद्वार

 

 

हरिद्वार में आवाराIMG 20260110 WA0004 IMG 20260110 WA0003 कुत्तों का आतंक, कॉलोनीवासी दहशत में

हरिद्वार। सराय क्षेत्र स्थित गायत्री विहार कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कॉलोनीवासी इससे बेहद परेशान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार आवारा कुत्ते कई बार बच्चों के पीछे दौड़ते हुए देखे गए हैं, जिससे बच्चों और अभिभावकों में भय का माहौल बना हुआ है।

इतना ही नहीं, आवारा कुत्तों ने एक बकरी और उसके बच्चे पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। कॉलोनीवासियों ने नगर निगम से इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।

वहीं ज्वालापुर क्षेत्र में अंबेडकर चौक से दरगाह चौक के बीच सड़क पर भी आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ते राहगीरों, बच्चों और वाहनों के पीछे दौड़ते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!