A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरे

हरिद्वार श्री राधा कृष्ण कुंज में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन

हरिद्वार ज्वालापुर में श्री राधा कृष्ण कुंज का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया काफी संख्या में भक्त जनों ने आकर श्री राधा कृष्ण जुगल जोड़ी का दर्शन करके आशीर्वाद ग्रहण किया और भजन प्रभावक कुलदीप कृष्ण चौहान जी के द्वारा इस उत्सव में  भजन संध्या का आयोजन किया गया ।

कुलदीप कृष्ण चौहान के द्वारा राधा कृष्ण संकीर्तन, सुंदरकांड ,माता की चौकी ऐसे ही अनेक धार्मिक कार्यों का आयोजन किया जाता है और समय-समय पर वह अनेक धार्मिक यात्राएं भी भक्तों को कराते रहते हैं ।

इस उत्सव का आयोजन मित्तल परिवार के द्वारा कराया गया। उत्सव में समस्त मित्तल परिवार और अनेक भक्तजन शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!