
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर रविवार 18 जनवरी2026
=====> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार कुष्ठरोग के जन जागरुकता के लिए आगामी 30जनवरी 2026 से लेकर 13 फरवरी 2026 तक नागपुर जिले में स्पर्श कुष्ठरोग जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। 30 जनवरी को महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि है। केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि 30 जनवरी को कुष्ठरोग निवारण दिवस के रूप में मनाने का निर्देश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर जिले के स्वास्थ्य यंत्रणा विभाग के द्वारा यह अभियान आयोजित किया जायेगा। कुष्ठरोग के प्रति जन जागरूकता अभियान के दौरान विद्यालयों में प्रतिज्ञा, नाटक, निबंध, रंगोली, पथ नाट्य, प्रश्न मंजूषा, के साथ साथ विविध कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे। विद्यार्थियों की प्रभात फेरी एवं कुष्ठरोग दौड़ का भी कार्यक्रम रखा जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण के पश्चात नागपुर जिले के सभी शासकीय, अर्ध शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, चिकित्सालयों, महाविद्यालयों , आंगनबाड़ी केंद्रों में कुष्ठरोग उन्मूलन को लेकर शपथ दिलवाई जायेगी।










