A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारत के स्वाधीनता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की पावन जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार और प्रदेश की जनता-जनार्दन की ओर से नेताजी के श्रीचरणों में नमन करता हूं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सीएम योगी ने कहा कि आज भारत माता के महान सपूत, स्वाधीनता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की पावन जयंती है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार तथा प्रदेश की जनता की ओर से उनके श्रीचरणों में नमन करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।

जब भी हम सुभाष चन्द्र बोस जी का नाम लेते हैं… हर भारतीय के मन में श्रद्धा और सम्मान के साथ ही ओज, तेज और किसी भी विपरीत से विपरीत परिस्थिति में देश विरोधी तत्वों के सामने न झुकने का एक दृढ़ संकल्प हम सबको दिखाई देता है।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी का एक-एक शब्द स्वतंत्रता आंदोलन का मंत्र बन गया। स्मरण कीजिए, उन्होंने उस समय देशवासियों का आवाहन किया था… ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।’ यह उद्घोष भारत की स्वतंत्रता का प्रेरक मंत्र बन गया।

आज भी भारतीय सेना के रिक्रूट और कमीशन प्राप्त अधिकारी अपने दीक्षांत समारोह में बड़े शान से इस गीत का गान करते हैं। भारत का हर सैनिक इसे आज भी गर्व के साथ गाता है। यह भी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की देन है।

भारत के स्वाधीनता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की पावन जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार और प्रदेश की जनता-जनार्दन की ओर से नेताजी के श्रीचरणों में नमन करता हूं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!