मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:गणतंत्र दिवस समारोह का फाइनल रिहर्सल सम्पन्न।

IMG 20260124 182131
Oplus_131072

FB IMG 1769254490785

 

 

सिंगरौली:गणतंत्र दिवस समारोह का फाइनल रिहर्सल सम्पन्न।


( जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला )

सिंगरौली 24 /01/2026: जिलें में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के तैयारियो के फायनल रिहर्सल का आज कलेक्टर श्री गौरव बैनल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के द्वारा अवलोकन किया गया। एवं संबंधित अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्य दिशा निर्देश दिए गयें।       

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने खुली जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण करने के साथ परेड कमान्डरो का परिचय प्राप्त किया गया। तत्पश्चात समारोह के दौरान होने वाले सास्कृतिक कार्यक्रमो आदि का अवलोकन किया गया। तथा तैयारियों के संबंध में आवश्य निर्देश दिए गये।

 फायनल रिहर्सल के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव, नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान, तहसीलदार अभिषेक यादव, सीएसपी पीएस परस्ते, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, नगर निगम उपायुक्त आरपी बैस, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल सहित विभिन्न विद्यालयो के छात्र छात्रा एवं व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!