
सुरेन्द्र दुबे धार (सीधी)
सीधी जिले के शंकर
पुर भदौरा में इंटरसिटी का स्टपेज न होने के कारण ग्रामीणों ने ट्रेन स्टॉपेज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रेल रोको अभियान चलाया।
लंबे समय से अनदेखी से आक्रोशित ग्रामीण जान जोखिम में डालकर रेल पटरी पर बैठकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।
ग्रामीणों का कहना था कि ट्रेनों के ठहराव न होने से मरीजों, छात्रों और मजदूरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन व रेलवे अधिकारियों द्वारा मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त किया गया।
इस आंदोलन में उमेश तिवारी जी के साथ मैं भी उपस्थित रहे और ग्रामीणों की जायज़ मांगों का समर्थन किया।










