
प्रभारी प्रघान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया शशिकांत ओझा एवं सचिव अरविंद कुमार दास ने बुधवार को पर्यवेक्षक गृह, बाल गृह, एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया. इस मौके पर इन सभी जगहो की विशेष रूप से निरीक्षण कर वहां के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर वहां की कमियों की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस मौके पर साइबर थाना के डीएसपी श्रीमती साक्षी राय, श्रीमती नैना, डीसीपीयु के अविनाश कुमार व डॉक्टर शैलेश कुमार मौके पर उपस्थित थे. प्रभारी प्रघान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया ने केंद्रीय कारा में लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया. जहां आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. इस मौके पर जेल सुपरीटेंडेंट अरुण पासवान एवं जेलर सुदर्शन प्रसाद सिंह,डिप्टी चीफ लीगल काउंसिल के के पाठक व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी विकास कुमार, हारून रशीद ऋतिक कुमार उपस्थित थे.
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़











