नागपुर मनपा महापौर पद के लिए भाजपा ने तय किए नाम
पूर्व नागपुर के हिस्से से हो सकता है महापौर का पद
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 31 जनवरी 2026
=====> नागपुर, नागपुर मनपा में महापौर के पद को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने मनपा महापौर पद के लिए करीब करीब आम सहमति बना ली है शीघ्र ही नागपुर मनपा महापौर पद के नाम पर खुलासा हो सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार नागपुर महापौर का यह पद पूर्व नागपुर के हिस्से में जा सकता है। मालूम हो कि अभी हाल ही में हुए महानगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ विजय मिली है। नागपुर मनपा मे 151 सीटों मे से भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कुल 102 सीटें जीती हैं। 02 फरवरी2026 को नागपुर महापौर पद के लिए नामांकन भरने का अंतिम दिन है। जानकारी अनुसार भाजपा ने महापौर और उप महापौर पदों के लिए नामों पर आम सहमति बना ली है। इस बार पूर्व नागपुर से विजयी एक महिला प्रत्याशी के नागपुर महापौर पद पर विराजमान होने की संभावना है।हलांकि अभी इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा नही हुई है। भाजपा की ओर से महापौर पद के लिए अंतिम खुलासा दो फरवरी तक की जा सकती है। नागपुर महापौर सहित अन्य विभिन्न समितियों के अध्यक्षों के नाम भी लगभग तय माने जा रहे है , जिनकी घोषणा आने वाले समय मे की जायेगी।












