
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 02 फरवरी 2026
====> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का छत्तीसगढ प्रदेश मे आगमन 07 फरवरी 2026 को होगा। जानकारी के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति जी छत्तीसगढ पहुंचकर बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर इसका शुभारंभ भी करेगी। जानकारी अनुसार महामहिम राष्ट्रपति जी के आगमन को लेकर छग राज्य प्रशासन ने अपनी तैयारियों तेज कर दी हैं। रायपुर जिला कलेक्टर को भी राष्ट्रपति के आगमन और उनके प्रस्थान से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध मे पिछले दिनों मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय महानदी भवन मे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा प्रोटोकॉल तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की थी और समीक्षा के साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से जगदलपुर मे की जा रही तैयारियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी जारी किये गए थे।






