A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए छह नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए छह नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समिति की बैठक में इन परियोजनाओं को स्वीकृति मिली।लोक भवन में हुई बैठक में कई जिलों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई। बुलंदशहर में करीब 24.91 करोड़ रुपये की लागत से गाजियाबाद–बुलंदशहर जीटी रोड से 75 मीटर चौड़ी एनएचएआई लिंक रोड बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।जौनपुर में 5.25 करोड़ रुपये से त्रिकोलिया-अखंडनगर मार्ग से सीबीजी प्लांट गैरवाह तक पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। वहीं जालौन जिले में 40.88 करोड़ रुपये की लागत से कालपी तहसील में औद्योगिक क्षेत्र कांशीराम कॉलोनी से काशीखेड़ा तक करीब 7.40 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा।इसके अलावा गाजीपुर में 85.13 करोड़ रुपये से अंधऊ-चौकियां बाईपास मार्ग बनाया जाएगा। चित्रकूट में नवीन थाना सरधुवा को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए 4.5 करोड़ रुपये से पहुंच मार्ग का निर्माण होगा।गोरखपुर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए लगभग 96.45 करोड़ रुपये की लागत से विशेष पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। इन परियोजनाओं से यातायात सुगम होने के साथ उद्योग और स्थानीय विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!