A2Z सभी खबर सभी जिले की

विद्युत संशोधन बिल 2025 के विरोध में आंदोलन, बिल वापस न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

WA 1773133182130 1संदीप गुप्ता जिला संवाददाता हरिद्वार

हरिद्वार में विद्युत अधिकारियों-कर्मचारियों का एक दिवसीय कार्य बहिष्कार

विद्युत संशोधन बिल 2025 के विरोध में आंदोलन, बिल वापस न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

हरिद्वार, 10 मार्च 2026

हरिद्वार क्षेत्र में आज विद्युत संशोधन बिल 2025 तथा ऊर्जा क्षेत्र के संभावित निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया। यह कार्यक्रम National Coordination Committee of Electricity Employees and Engineers के आह्वान पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि केंद्र सरकार विद्युत संशोधन बिल 2025 को वापस नहीं लेती है, तो देशभर के विद्युत अधिकारी और कर्मचारी आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में होने वाले किसी भी व्यापक आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

आज के इस विरोध कार्यक्रम में हरिद्वार क्षेत्र के विभिन्न विद्युत संगठनों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल मिश्रा, दीपक सैनी, अनूप सैनी, आशुतोष तिवारी, सैयद सिराज उस्मान (अधिशासी अभियंता), प्रियंका अग्रवाल, अश्वनी कुमार, आलोक चौहान, मनोज कंसल, रीता राजपूत, अमित कुमार (सहायक अभियंता), दिवाकर गौड़, मुकेश वार्ष्णेय, हेमंत मलिक, आई.पी. सिंह (लेखाकार), सुनील कुमार (सचिव स्वयं सहायता समूह) सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त प्रदीप बलोदी, सत्य प्रकाश, कुलदीप सिंह, दिव्या चौधरी, सुनील कुमार, रिजवान अली, राहुल कुमार, नीरज कुमार, धर्म सिंह, सुशील कुमार, मनीष चंचल, संजय कपिल उप्रेती, सूरज उप्रेती, सौरभ कुमार, राजेश कुमार, सोनू सिंह कश्यप, संदीप, राजेश पाल, जितेंद्र कुमार, लता, नीलम रानी, गौरव कुमार समेत बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारी मौजूद रहे

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!