A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

वाराणसी : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 18 से, बनाये गये 118 परीक्षा केंद्र

वाराणसी : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 18 से, बनाये गये 118 परीक्षा केंद्र

वाराणसी : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 18 से, बनाये गये 118 परीक्षा केंद्र

चन्दौली वाराणसी  उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसको लेकर पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियों की गई है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 92 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकल-मुक्त कराने के लिए 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों को सीसीटीवी निगरानी में रखा जाएगा। जबकि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जोनल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जाएगी। डीएम ने बताया कि परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर शिवहरी मीणा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लिया गया है।मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी पहले ही केंद्रों का निरीक्षण कर चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। बताया कि परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में स्थित स्टेशनरी और फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। नकल या अनियमितता की सूचना पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले मार्गों पर भी पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी।

वाराणसी : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 18 से, बनाये गये 118 परीक्षा केंद्र
वाराणसी : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 18 से, बनाये गये 118 परीक्षा केंद्र
Back to top button
error: Content is protected !!