
धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 7 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में पार्षद प्रत्याशी मोo जसीम अंसारी ने प्रेस वार्ता से क्षेत्रवासियों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने मतदाताओं से अनुरोध किया है कि वे उनके चुनाव चिन्ह *‘ब्रीफकेस’(क्रम संख्या-8)* पर वोट देकर विजयी बनाएं, ताकि वार्ड के विकास की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सकें।
*पार्षद प्रत्याशी मोo जसीम अंसारी कहा* कि उनका उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि वार्ड के लोगों की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर अभी भी कई समस्याएं हैं। यदि जनता ने उन्हें मौका दिया, तो इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वार्ड 7 को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। नियमित सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, जल निकासी की समस्या को दूर किया जाएगा और हर गली-मोहल्ले में बेहतर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।
*पार्षद प्रत्याशी मोo जसीम अंसारी कहा* ने युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं पर काम करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वे हर समय जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनका त्वरित समाधान करने का प्रयास करेंगे।
अंत में उन्होंने वार्ड के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि उनका एक-एक वोट वार्ड के विकास की दिशा तय करेगा
! उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का सहयोग मिला तो वार्ड 7 को विकास की नई पहचान दिलाएंगे!









