
सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम मे खनिज विभाग द्वारा बीना क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए डम्पर को जप्त कर प्रकरण दर्ज कार्यवाही की गई। वाहन को थाना भानगढ़ में खड़ा किया गया है। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
C








