A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेशसबसे हाल की खबरेंस्थानीय समाचार

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने निर्माणाधीन स्टील प्लांट का किया औचक निरीक्षण

PIML प्रबंधन से निर्माण प्रगति एवं व्यवस्थाओं पर की विस्तृत चर्चा

निवाड़ी। पृथ्वीपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सुनरई भाटा में स्थापित किए जा रहे PIML के निर्माणाधीन स्टील प्लांट का कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट की वर्तमान निर्माण प्रगति का जायजा लिया तथा मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने प्लांट प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा श्रमिकों की सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास क्षेत्र की प्रगति के लिए आवश्यक है, किंतु इसके साथ पर्यावरणीय संतुलन एवं स्वच्छता बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। श्रमिकों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल, स्वच्छ पेयजल एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने PIML प्रबंधन से निर्माण कार्य में आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक चुनौतियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रबंधन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जाए, जिससे निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो सके और क्षेत्र के विकास को गति मिले।

PIML प्रबंधन ने कलेक्टर को अवगत कराया कि प्लांट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है तथा आगामी मार्च माह तक प्लांट का संचालन प्रारंभ किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर एसडीएम श्री अशोक सेन, खनिज अधिकारी डॉ. अजय मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!