A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

रामपुर प्रखंड में डीएम की समीक्षा बैठक जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

 

जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में रामपुर प्रखंड स्थित सभाकक्ष में प्रखंड की समस्याओं की जानकारी एवं उसके त्वरित समाधान हेतु की गई समीक्षा बैठक

 

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रखंड, अंचल, क्रृषि, आपूर्ति, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य केंद्र आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों समयबद्ध तरीके से निष्ठा पूर्वक कार्य करने का निदेश दिया गया।

 

आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे प्रखंड कार्यालय, रामपुर के सभागार में जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनका त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करना था।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त,

अनुमंडल पदाधिकारी/भूमि सुधार उप समाहर्ता भभुआ, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) रामपुर, प्रखंड प्रमुख,विभिन्न ग्राम पंचायतों के मुखिया, सरपंच, बीडीसी,ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता,कनीय अभियंता, PHED विभाग के कनीय अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

बैठक के दौरान प्रखंड प्रमुख,ग्राम पंचायत मुखिया जी एवं अन्य उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा क्रमवार अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से जिला पदाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया।

 

जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्य रूप से कई पंचायतों में सड़कों के किनारे नाला नहीं होने ,बारिश, पहाड़ एवं अन्य माध्यम आये हुए पानी की निकासी नही होने के कारण जल-जमाव की समस्या,तालाब के अतिक्रमण एवं साफ सफाई की समस्या,खराब सड़क की समस्या,नल जल बंद होने की समस्या, भूमि विवाद की समस्या आदि को संज्ञान में लाया गया।

 

जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी,कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग एवं PHED विभाग के कनीय अभियंता को स्थल निरीक्षण कर यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

आनलाईन लंबित लेबर कार्ड हेतु प्राप्त आवेदनों को यथाशीघ्र निष्पादन हेतु श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को निदशित किया गया।

 

कई पंचायतों में जल जमाव की समस्या है। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को स्थल निरिक्षण कर प्रतिवेदन देने हेतु निदेशित किया गया।

 

पंचायत सरकार भवन का कार्य त्वरित गति से कराने का निदेश प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को दिया गया।

 

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से सदैव सौम्य, विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करें।उन्होंने कहा कि जनसेवा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा नागरिकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनना एवं सम्मानजनक ढंग से समाधान करना प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है।

 

जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनता को समयबद्ध तरीके से प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!