A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

होने वाली ससुराल आए युवक की नृशंस हत्या, गांव में सनसनी

रीठी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया नंबर एक में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस 

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया नंबर एक में होने वाली ससुराल पहुंचे एक युवक की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक बुधवार सुबह मृत अवस्था में मिला, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर रीठी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 20 वर्षीय सुनील आदिवासी निवासी पड़वार थाना विजयराघवगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खम्हरिया गांव में उसकी शादी होने वाली थी। इसी सिलसिले में वह मंगलवार रात ससुराल पहुंचा था, लेकिन बुधवार सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

ग्रामीणों ने दी सूचना, पहुंची पुलिस

ग्रामीणों ने डायल-112 पर सूचना दी कि गांव में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि मृतक के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से युवती किसी प्रकार की जानकारी देने से बच रही है। रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को शाम करीब 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी लाया गया, जहां बीएमओ डॉ मृगेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा, जो गुरुवार को हुआ। बताया गया है कि घटना के समय युवती घर पर अकेली थी, जबकि उसके परिजन मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों व आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!