A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेलखीमपुर खीरी

गोला गोकर्ण नाथ छोटी काशी लखीमपुर खीरी राष्ट्रीय बजरंग दल ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने एवं उनकी यादगार में मनाया ब्लैक डे

जिला संवाददाता प्रमोद कुमार गुप्ता

राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं बनाया काला दिवस (ब्लैक डे)

गोला गोकर्णनाथ खीरी –अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष कनौजिया के नेतृत्व में काला दिवस (ब्लैक डे) मनाया गया। सभी पदाधिकारी वीर अब्दुल शहीद स्मारक में पहुंचकर शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा को फूल माला पहनाकर पुलवामा हमले में शहीद हुए हमारे वीर जवानों को भावभिनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मोन रखा। जिला अध्यक्ष श्री कनौजिया ने अपने संबोधन में बताया कि पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा हमारे जवानों के काफिले पर घात लगाकर ग्रेनेट से हमला किया गया था। जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हुए थे जो दिन हम सब देशवासियों के लिए काला दिन था। जिसको हम लोग हर वर्ष बना रहे हैं। हमारे देश के जवान गर्मी बरसात सर्दी तूफान में सरहद पर रहकर हमारी व हमारे देश की सुरक्षा अपनी जान पर खेल कर करते हैं। हम सब को मिलकर उन्हें शत् शत् नमन करना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोला नगर व नगर के आसपास क्षेत्र के पार्क रेस्टोरेंट होटल जैसी जगह पर भ्रमण कर वैलेंटाइन डे पर युगल जोड़ों पर विशेष नजर रखी। कई युगल जोड़ों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा इस मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के साथ जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ आकाश जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष अनुज वर्मा,जिला संयोजक ठाकुर पंकज सिंह, नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता,विधानसभा अध्यक्ष सोनू बजरंगी, मंडल अध्यक्ष गोल्ड मिश्रा,अंकित कुमार,विपिन कुमार,नितिन कुमार,विकास कनौजिया,अभिषेक सूर्या,विक्रम सिंह चौहान,लालता प्रसाद,सनी गुप्ता,प्रसून मिश्रा,बंटी लाला,अनिकेत कुमार आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!