
मथुरा छावनी में बनेगा नया मिलिट्री अस्पताल
रक्षा मंत्रालय ने Ministry of Defence द्वारा Mathura Cantonment में 190 बेड के आधुनिक मिलिट्री अस्पताल के निर्माण के लिए पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
परियोजना की मुख्य बातें:
क्षमता: 190 बेड
क्षेत्रफल: 25 एकड़ में होगा निर्माण
लागत: लगभग ₹141 करोड़
सैनिकों, उनके परिवारों और पूर्व सैनिकों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
मथुरा और आसपास के सैन्य परिवारों के लिए यह बड़ी सौगात मानी जा रही है।




