A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

एक जिला एक उत्पादन प्रदर्शनी का उद्घाटन

फलोदी जिले में 15 मार्च को होगा शुभारंभ

रविवार को ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का होगा आयोजन

एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी का भी होगा शुभारम्भ

फलौदी, 14 मार्च। राजस्थान दिवस के तहत 15 मार्च को प्रातः 7 बजे नगर परिषद परिसर से मेजर शैतान सिंह स्टेडियम तक ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधिगण, खिलाड़ी, कार्मिक, विद्यार्थियों, स्काउट, पुलिस, जवान सहित आमजन की सहभगिता रहेगी। इसी दिन ‘राजस्थान को जाने‘ डिजिटल क्विज, निबंध, भाषण, चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही फलौदी जिले के चयनित एक जिला एक उत्पाद सोनामुखी के उत्सव प्रदर्शनी से संबंधित गतिविधि के तहत बायर-सैलर मीट का आयोजन 15 मार्च को टाउन हॉल नगर परिषद्, फलौदी में किया जायेगा। जिसमें एक जिला एक उत्पाद नीति 2024 व उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की अन्य नवीनतम स्वरोजगार योजनाओं यथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी 2026, राजस्थान एमएसएमई पॉलिसी 2024, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2024, राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी 2024 आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

राजस्थान दिवस कार्यक्रम की श्रृंखला में 15 मार्च से 19 मार्च तक ओडीओपी मेले/प्रदर्शनी का आयोजन नगर परिषद परिसर, फलौदी में किया जायेगा जिसमें स्टॉल लगाने हेतु इच्छुक ओडीओडी इकाईयां / उद्यमी / आर्टिजन / बुनकर जिला उद्योग कार्यालय में संपर्क कर अपनी स्टॉल रिजर्व करवा सकते है, स्टॉल का आवंटन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

फलोदी वन्दे भारत न्यूज़ रिपोर्टर श्यामलाल फलोदी 9024706599

Back to top button
error: Content is protected !!