A2Z सभी खबर सभी जिले की

एक परिवार के नाम पर तीन जॉब कार्ड तीनों में एक साथ काम 

--ग्राम पंचायत करैल जनपद पंचायत कुसमी--

सीधी। जो काम जमीन पर नहीं कराए जाते उनमें फर्जी मजदूरों को लगाए जाने के लिए फर्जी जॉब कार्डों की जरूरत पड़ती है और यह ग्राम पंचायत करैल में जमकर हुआ।

आदिवासी बहुल विकासखंड क्षेत्र कुसमी के ग्राम पंचायत करैल में पदस्थ रोजगार सहायक सह प्रभारी सचिव शिव प्रसाद यादव द्वारा ऐसे काम को बखूबी अंजाम दिया गया है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें प्रशासन द्वारा कार्यवाही की बात कही गई है। श्रीपाल पिता जगदीश निवासी ग्राम बेदो के नाम पर तीन जॉब कार्ड बनाए गए और तीनों में एक साथ काम पर लगाया गया जो अपने आप में अद्भुत है। श्रीपाल पिता जगदीश के नाम पर पहला जॉब कार्ड क्रमांक एमपी- 15-007-037-008/174 -D दिनांक 14 अप्रैल 2021 जिसमें पारिवारिक सदस्यों के रूप में श्रीपाल के अलावा पार्वती और गीता का नाम है, दूसरा जॉब कार्ड क्रमांक एमपी- 15-007-037-008/ 201-C दिनांक 14 अप्रैल 2020 जिसमें केवल श्रीपाल का नाम शामिल है और तीसरा जॉब कार्ड क्रमांक एमपी -15-007-037-008/29 दिनांक 28 फरवरी 2006 जिसमें पारिवारिक सदस्यों के रूप में श्रीपाल के अलावा बब्बी सिंह का नाम शामिल है।

पहला जॉब कार्ड-

दूसरा जॉब कार्ड-

तीसरा जॉब कार्ड-

अब हुनरमंद रोजगार सहायक सह प्रभारी सचिव का कमाल देखिए पहले जॉब कार्ड में श्रीपाल को 13 अप्रैल 2021 से 19 अप्रैल 2021 तक मांग संख्या 1197 63 मस्टर रोल क्रमांक 583 में आरसीसी नाली निर्माण प्राथमिक शाला से धर्मी सिंह के घर तक बेदो मैं काम करना लेख किया गया है और इसी समय श्रीपाल तीसरे जॉब कार्ड में 13 अप्रैल 2021 से 19 अप्रैल 2021 तक ही मांग संख्या 119797 में मास्टर रोल क्रमांक 584 में इस काम यानी आरसीसी नाली निर्माण प्राथमिक शाला से धर्मी सिंह के घर तक बेदो मैं भी काम कर रहे हैं । है ना गजब का हुनर कि एक आदमी को दो आदमी बता कर काम कराया जा रहा है।

पहले जॉब कार्ड में श्रीपाल सिंह मांग संख्या 1917 101 मास्टर रोल क्रमांक 26465 में 19 मार्च 2022 से 25 मार्च 2022 तक और और डिमांड आईडी 1960 262 मास्टर रोल क्रमांक 27 141 में 26 मार्च 2022 से 30 मार्च 2022 तक डग पौड निर्माण खारिया टोला करैल में काम कर रहे हैं जबकि तीसरे जॉब कार्ड में श्रीपाल 20 मार्च 2022 से 26 मार्च 2022 तक डिमांड आईडी 1924 598 मास्टर रोल क्रमांक 26 619 पर डाक पाउंड निर्माण झरझोरा नाला बेदो में कार्यरत है।

3 मार्च 2022 से 9 मार्च 2022 तक पहले जॉब कार्ड में डिमांड आईडी 1847 831 पर मास्टर रोल क्रमांक 25 294 में नदी जिर्णोद्धार कार्य करहनाला मैं काम करना लेख किया गया है जबकि तीसरे जॉब कार्ड में उन्हें मांग संख्या 18 52682 मास्टर रोल क्रमांक 25 360 में 5 मार्च 2022 से 11 मार्च 2022 तक डाक पाउंड निर्माण झरजोरा नाला बेदो में काम करता हुआ बताया गया है।

पहले जॉब कार्ड में 29 अप्रैल 2022 से 5 मई 2022 तक मांग संख्या 19 13 47 मास्टर रोल क्रमांक 2655 मैं श्रीपाल सिंह तालाब मरम्मत कार्य माहुआरी तालाब बेदो मैं काम कर रहे हैं तो ठीक इसी समय 29 अप्रैल 2022 से 5 में 2022 तक ही मांग संख्या 19 15 73 में मास्टर रोल क्रमांक 2671 पर तीसरी जॉब कार्ड में डग पौड निर्माण झरझोरा नाला बेदों में कार्यरत हैं।

यह हुनर मंद आदमी के हुनर का कमाल नहीं तो और क्या है जो एक आदमी को तीन आदमी बना दे और शासन की नजर में गांव में होने वाले विकास की धारा अपने घर की तरफ मोड़ ले।

Back to top button
error: Content is protected !!