

आज दिनांक 16/02/26 को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत 25 लाख महिला लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से ₹2,500 करोड़ की राशि का अन्तरण किया गया।
समाहरणालय स्थित माँ मुण्डेश्वरी सभागार में इस वर्चुअल इवेंट का हुआ आयोजन।
इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री हिमांशु शर्मा ने सभी जीविका कर्मियों एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम में 200 से अधिक जीविका दीदियों ने मुंडेश्वरी सभागार से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी महोदय, उप विकास आयुक्त महोदया, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका कैमूर, प्रखंड परियोजना प्रबंधक भभुआ, भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कैमूर से 25439 जीविका दीदियों को 10,000₹ की राशि अंतरित की गई। इसी के साथ कैमूर में कुल 2,74,000 से ज़्यादा जीविका दीदियाँ मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की लाभार्थी बन चुकी हैं।
जिला पदाधिकारी महोदय ने जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की दीदियों को इस राशि का उपयोग स्वरोजगार हेतु करना है ताकि वे आत्मनिर्भर हो सकें। साथ ही दीदियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
जिला परियोजना प्रबंधक श्री कुणाल कुमार शर्मा ने बताया कि यह हर्ष की बात है की कैमूर की दीदियों को मुख्यमंत्री रोजगार योजना से लाभ प्राप्त हुआ है, जीविका कैमूर आगे भी दीदियों के लाभ प्राप्ति हेतु तत्पर रहेगी।
(कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)








