अंबाला शहर के मानव चौक के पास जलबेड़ा रोड पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला ने ऑनलाइन मंगवाया गया पार्सल खोला तो उसमें सामान की जगह पुराने कपड़ों की कतरन निकली। महिला हरभजन कौर ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन साइट से एफएम रेडियो ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी मिलने पर पार्सल में गलत सामान देखकर वे हैरान रह गईं। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और कोरियर कर्मी से जवाब मांगने लगे। वहीं कोरियर वाले का कहना था कि वह सिर्फ पार्सल डिलीवरी करता है, पैकिंग की जानकारी उसे नहीं होती। घटना के बाद लोगों ने ऑनलाइन शॉपिंग में सावधानी बरतने की सलाह दी।