?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

शिव महापुराण कथा के लिए घर घर दिया निमंत्रण

सुनील कोठारी भीलवाड़ा

IMG 20260317 WA0006

IMG 20260317 WA0005
भीलवाड़ा-शिव महापुराण कथा आयोजन समिति से ममता शर्मा ने बताया कि शिव महापुराण कथा आयोजन समिति महिला मंडल प्रमुख मंजू पोखरना, अलका जोशी के नेतृत्व में कार्यालय में महिला मंडल की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें कई महिला मंडल की पदाधिकारीयों ने सम्मिलित होकर मीटिंग को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
मंजू पोखरणा द्वारा मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक दोपहर 2 बजे से सांय 5 तक संकट मोचन हनुमान मंदिर परम पूज्य महंत बाबू गिरी जी महाराज के सानिध्य में होने वाली शिव महापुराण कथा को सफल बनाने हेतु महिलाओं का सहयोग अपेक्षाकृत है, हमें सर्वप्रथम सभी को मिलकर घर-घर जाकर भीलवाड़ा वासियों को निमंत्रण देना है ताकि इस भव्य कथा का सफलतापूर्वक कार्यक्रम क्रियान्वित हो सके।
पोखरणा द्वारा बताया गया कि अप्रैल माह की 7 तारीख को शाम को 4.15 से कलश यात्रा विभिन्न मार्गाे से होते हुए निकाली जाएगी इसके लिए महिलाओं को लाल चुनर व लाल साड़ी पहनकर आना है और इस कथा को भव्यता के साथ सफल बनाना है। सार्वजनिक हितार्थ हेतु सभी महिलाओं से आग्रह किया है कि कोई भी किसी भी तरह का मूल्यवान आभूषण पहन कर नहीं पधारे जिससे कि किसी भी असुविधा से बचा जा सके एवं सभी को संगठित होकर इस आयोजन को सफल बनाने हेतु तन मन धन से सहयोग करने की अपील की है।
अंत में मंजू तंबोली द्वारा भजनों की स्वर लहरों के साथ वहां पर उपस्थित महिलाओं ने आनंद लिया इस महिला मंडल की मीटिंग में महिला मंडल प्रमुख श्रीमती मंजू पोखरणा, श्रीमती अलका जोशी, ममता शर्मा, मंजू तंबोली, पूर्वांचल से मनीषा सिंह एवं उनके सहयोगी महावीर इंटरनेशनल क्युंस केंद्र से पिंकी सोनी, दीपिका पाटनी, अनुराधा झा, पार्षद नैना व्यास, स्नेहलता पटवारी, आरती सोमानी, सीमा शर्मा, अर्चना तंबोली, राजकुमारी तंबोली, ज्योति तंबोली, हेमलता तंबोली, लाड देवी नुवाल, मीना जैथलिया, लीला लखोटिया, चंदा जागेटिया, अनीता आर्य, रेखा कंवर, ज्योति पारीक, दशरथ, रेनू शर्मा, कविता ओझा, गीता रजवानी, निर्मला देराश्री, बेबी माली, ज्योति तंबोली, लता सोनी, लक्ष्मी उपाध्याय, हेमलता, जतन हिंगड़, मोहिनी मोतियानी, सरिता अजमेरा, ज्योति पारीक, लक्ष्मीबाई, लीला साहू, प्रियंका सारस्वत, रीना अनेकों महिलाओं की उपस्थिति में मीटिंग का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!