
नयागंज की तीन दुकानों की दीवार तोड़ कर चोरों ने माल और गल्ले में रखी नगदी किया साफ
एसीपी कलक्टरगंज ऑफिस से महज 50 कदम दूरी पर, थाना कलक्टरगंज से महज 75 कदम दूरी पर शक्करपट्टी नयागंज स्थित तीन दुकानों में दीवार तोड़कर चोरी की घटना।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़!
बुधवार को प्रातः लगभग 09:30 बजे से 10:30 बजे के मध्य शक्करपट्टी नयागंज कानपुर स्थित तीन दुकानों क्रमशः राजेश गुप्ता, अंशुल गुप्ता एवं रोहित जैन एवं उनके कर्मचारी जब दुकान पहुंचे और दुकान खोली तो पाया कि दुकान के अंदर सेंधमारी करते हुए दीवार तोड़कर चोरो द्वारा घुसकर माल एवं गल्ले में रखी नकदी चोरी हो गई है, तीनो व्यापारियों द्वारा उपरोक्त घटना की सूचना स्थानीय पुलिस एवं भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता को दी क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मौके पर ही प्रभारी निरीक्षक कलक्टरगंज को घटनास्थल से ही फोन मिलाकर तत्काल व्यापारियों के साथ हुई इस घटना की एफआईआर पंजीकृत करने के लिए कहा और कहा कि होली के त्योहार के मौसम में भरे बाजार इस प्रकार की चोरी की घटना से व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है यदि नयागंज जैसे बाजार में ऐसी घटनाएं घटित हो रही है इसका तात्पर्य है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं उनमें कानून का खौफ नहीं है अविलंब जांच पड़ताल कर इस घटना में शामिल दोषियों को गिरफ्तार कर व्यापारियों के यहां से चोरी हुआ माल एवं नकदी की बरामदगी करें ताकि व्यापारी का भरोसा पुलिस पर बरकरार रहे और व्यापारी स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हुए भयमुक्त व्यापार कर सकें। प्रभारी निरीक्षक कलक्टरगंज ने क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता के कहने पर व्यापारियों के साथ हुई घटना पर व्यापारियों से तहरीर लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है और आश्वस्त किया है कि जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे किसी भी व्यापारी को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है हम अपनी जांच में जुट गए हैं। चोरी हुई दुकानों से लगभग 50 हजार नकदी एवं दो गत्ता काजू की चोरी व्यापारियों द्वारा बताई गई बात के अनुसार प्रकाश में आई है।
प्रमुख रूप से उपस्थित:- शेष नारायण त्रिवेदी,रोशन लाल अरोड़ा,विजय गुप्ता मार्बल,अलंकार ओमर,हिमांशु पाल, दिनेश गुप्ता, संजय राठौर, निखिल गुप्ता, सनी सिंह आदि।
मो – *9839101483*




