
गया, 21 फरवरी 2026, किसानों को डिजिटल पहचान देने के लिए राज्य में फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान लगातार चल रहा है। किसानों की सुविधा को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों के सभी गाँव गाँव मे महाअभियान के रूप में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य संचालित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इस प्रणाली से जोड़ा जा सके।
फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। किसान सीएससी या वसुधा केंद्रों पर जाकर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी),वसुधा केंद्रो के माध्यम से लिया जाने वाला 15 रुपए का सेवा शुल्क भी नहीं लिया जा रहा है। इसका वहन संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है।
फार्मर आईडी से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी, सुगम एवं समयबद्ध रूप से मिल सकेगा। इसे बनवाने के लिए किसानों के पास आधार कार्ड, मोबाईल नंबर और स्वंय के नाम से भूमि की जमाबंदी होनी चाहिए। किसान अपने पंचायत के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, राजस्व कर्मचारी से इसके लिए संपर्क कर सकते हैं। वे अपने नजदीकी सीएससी या वसुधा केंद्र पर जाकर भी रजिस्ट्री करवा सकते हैं। किसान फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर जाकर स्वयं भी अपनी फार्मर आईडी बना सकते हैं।
*ये हैं इसके फायदे*
फार्मर रजिस्ट्री, एग्री स्टैक परियोजना का एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है, जिसका उद्देश्य राज्य में कृषि सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं किसानोन्मुख बनाना है। इसके अंतर्गत प्रत्येक किसान की फार्मर आईडी तैयार की जा रही है, जिसमें किसान के भूमि संबंधी विवरण को आधार से जोड़ा जा रहा है, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके। फार्मर रजिस्ट्री का मुख्य उद्देश्य राज्य में संचालित कृषि से जुड़ी किसान कल्याण योजनाओं को वास्तविक और पात्र किसानों तक सीधे पहुंचाना है।
किसानों को मिलने वाली डिजिटल आईडी से सरकारी योजनाओं जैसे – फसल बीमा, केसीसी, सहायता अनुदान एवं फसल नुकसान पर वास्तविक क्षति का लाभ मिलना आसान हो जाएगा।
ज़िला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी अंचलों में किसानों के जमाबंदी संधारित है। उन्ही कागजात पर उन सभी किसानों को फार्मर आईडी तैयार करें। उन्होंने कहा कि हर अंचल के लिये हर दिन टारगेट निर्धारित है, उन टारगेट को पूरा किया जाए ताकि किसान इस प्रकिया का लाभ ले सके। ज़िला कृषि पदाधिकारी अपने प्रखंड कृषि पदाधिकारी के माध्यम से हर पंचायत के हर गाँव में कैम्प लगाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री बनवाये। इस अभियान में जिला प्रशासन के सभी अपने अपने प्रखण्ड के जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी को लगाया गया है ताकि अधिक से अधिक किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जा सके। जिला पदाधिकारी ने जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, सभी प्रखंड के लिए नामित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी सहित प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी को भी लगातार अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी लेते हुए अधिक से अधिक किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने हेतु लगातार क्षेत्र में रहने का निर्देश दिए हैं।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि गया जिले में 1136 लॉगिन आईडी एक्टिवेट है जिससे किसानों को फार्मर रजिस्ट्री किया जा रहा है सभी लोगों आईडी पूरी तरह एक्टिवेट रहते हुए किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जाए। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि स्थानीय मुखिया गण को भी इस महा अभियान में शामिल करें ताकि उनके माध्यम से भी किसानों को जागरुक करते हुए उनको मदद की जा सके।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि कुछ अंचल में खराब प्रगति है जिस पर नाराजगी व्यक्त की गई है। *जिला पदाधिकारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी डोभी से स्पष्टीकरण पूछते हुए अगले आदेश तक वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी डोभी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री में कोई रुचि नहीं ली जा रही है, यदि इस तरह से लगातार रुचि नहीं लेने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।*
*जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड के जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि कृषि विभाग के कर्मी या अन्य विभाग के कर्मी जो फार्मर रजिस्ट्री में लगे हुए हैं और कार्य में लगातार लापवाही बरत रहे हैं, कार्य मे रुचि नहीं ले रहे हैं, वैसे कर्मियों को चिन्हित करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध करवाये ताकि उन्हें सेवा मुक्त या विभागीय कार्रवाई किया जा सके।*
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर समाहर्ता राजस्व, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता लोक शिकायत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, ज़िला कृषि पदाधिकारी, ज़िला पर्यटन पदाधिकारी सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी अंचलों के अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कृषि विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
- वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़




