
(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 21 फरवरी 2026।।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के निर्देशन तथा वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर एवं सराय रोड क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सब्जी, फल, रेहड़ी-ठेली व फड़ लगाने वाले कुल 34 व्यक्तियों को कोतवाली लाकर ICGS पोर्टल के माध्यम से उनके आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने पर 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 50 चालान किए गए तथा ₹12,500 का संयोजन शुल्क वसूला गया।
इसके अतिरिक्त मंडी के आढ़तियों के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान कर माननीय न्यायालय भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। आढ़तियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां कार्यरत बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं, अन्यथा भविष्य में कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार,उप निरीक्षक रविंद्र जोशी,अपर उप निरीक्षक गंभीर तोमर,अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार,कांस्टेबल धर्मेंद्र राणा,कांस्टेबल दिनेश कुमार,कांस्टेबल मनोज डोभाल,कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार,कांस्टेबल राजपाल आदि कार्रवाई।


