?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति रानी अवंती बाई का बलिदान दिवस, विधायक लारिया ने दी श्रद्धांजलि

IMG 20260320 WA0075

IMG 20260320 WA0064सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रखर चेतना और 1857 की क्रांति की महानायिका *वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी* के बलिदान दिवस पर आज मकरोनिया में श्रद्धा और गौरव का संगम देखने को मिला। मकरोनिया चौराहा स्थित रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके ऐतिहासिक बलिदान को याद किया। माल्यार्पण के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी का जीवन नारी शक्ति और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध जिस वीरता से युद्ध लड़ा, वह आज भी हर भारतीय के रगों में देशभक्ति का संचार करता है। विधायक श्री लारिया ने जोर देकर कहा कि ऐसी वीरांगनाओं के पदचिन्हों पर चलकर ही हम एक सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
इस अवसर पर लोधी क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ नागरिक और प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण वातावरण ‘रानी अवंतीबाई अमर रहें’ के नारों से गुंजायमान रहा। इस दौरान लोधी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!